विधान परिषद देश के कुछ राज्यों में ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के जरिए सदन में पहुंचते हैं। कुछ राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। यह व्यवस्था आंध्र, बिहार, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश में है। संविधान के अनुच्छेद 169, 171 (2) में विधानपरिषद के गठन का प्रावधान है। राज्य की विधानसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव लोकसभा भेजा जाता है। राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति के दस्तखत होते हैं। विधानपरिषद के सदस्यों का कार्यकाल छह साल का होता है। हर दो साल एक तिहाई सदस्य हट जाते हैं। यह व्यवस्था राज्यसभा की तरह ही होती है।