10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढते साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए ओडिशा में खुलेंगे तीन नए साइबर थाने

सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो रोकना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। ओडिशा में बीते सात महीने में दस अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। जांच में पुलिस तह तक नहीं पहुंच पाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Jul 2018, 2:02 PM IST

police meating

police meating

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

भुवनेश्वर ओडिशा में बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए तीन नए साइबर थाने खोले जाएंगे। पुलिस महानिदेशक आरपी शर्मा के अनुसार ये थाने जैपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में खोले जाएंगे। वर्तमान में राज्य में चार साइबर थाने कटक, ब्रह्मपुर, राउरकेला व संबलपुर में हैं।

साइबर क्राइम को लेकर भुवनेश्वर पुलिस अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों के भी व्याख्यान हुए। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इन साइबर थानों का आधारभूत ढांचा और भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा यहां प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग व साइबर क्राइम के हर पहलू पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण हेड कांस्टेबिल स्तर तक दिया जाएगा।

सीआइडी क्राइम ब्रांच द्वारा आयोजत इस कार्यशाला में राज्यभर से कुल 70 अधिकारियों ने भाग लिया जिसमें पुलिस अधीक्षक से लेकर सब इंसपेक्टर तक शामिल हुए। सीआइडी क्राइम ब्रांच के एडीजी संतोष उपाध्याय का कहना है कि साइबर क्राइम का दायरा बहुत बड़ा है। साइबर क्राइम की घटनाओं की तह तक जाने के लिए पुलिस अधिकारियों व स्टाफ के पास दक्षता जरूरी है। कार्यशाला का यही मकसद है।

बीते सात महीने में 10 अश्लील वीडियो वायरल हुए

सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो रोकना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। ओडिशा में बीते सात महीने में दस अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। जांच में पुलिस तह तक नहीं पहुंच पाई। इसमें अभिनेत्री, गायिका सहित 6 कालेज छात्राओं के वीडियो हैं। एक व्यक्ति गिरफ्तार भी किया गया है जिस पर सायबर क्राइम के चार केस दर्ज हैं। डीसीपी अनूप साहू ने बताया कि वीडियो व्हाट्सएप ये वायरल किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस के अनुसार पहला वीडियो 31 जनवरी को वायरल किया गया। शहीदनगर पुलिस ने जाजपुर के सुशील पंडा को गिरफ्तार किया। उसने एक युवती का अश्लील फोटो फेसबुक पर डाला था। दूसरा 15 अप्रैल को पुरी के निशिकांत कर ने एक कालेज छात्रा का वीडियो पोस्‍ट किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया उसके मोबाइल में कुछ और वीडियो भी बरामद किए गए। तीसरा केस 17 अप्रैल का है इसमें टीवी अभिनेत्री का वीडियो है। चौथा केस 19 अप्रैल का है। इसमें नयापल्ली पुलिस ने सरोज दास को सलिहासाही से हिरासत में लिया। उसने महिला मित्र का नग्न चित्र वायरल किया था।


पांचवा मामला 20 अप्रैल का है इसमे गायिका का 1.22 मिनट का वीडियो है। छठवां वीडियो 11 जून का है। शहीदनगर पुलिस ने सूर्यकांत परीडा को गिरफ्तार किया। यूनिट नौ से पकड़े गए परीडा पर आरोप है कि वह गर्ल फ्रैंड को उसका वीडियो वायरल करने को धमका रहा था। इसके बाद 2 जुलाई को शुसांत बेहरा को श्रीरीपुर भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया। उसने एक कालेज छात्रा का वीडियो पोस्‍ट किया था। पांच जुलाई को हास्य कलाकार और एक कालेज छात्रा का वीडियो का मामला सामने आया लेकिन पुलिस में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।