10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड  कप हॉकी में सुरक्षा के लिए केंद्र से कमांडो मांगे

28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए ओडिशा राज्य ने केंद्र से नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडो मांगे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Shailesh pandey

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:34 PM IST

file photo

file photo

(महेश शर्मा की रिपोर्ट)
भुवनेश्वर। ओडिशा में वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी साल 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए ओडिशा राज्य ने केंद्र सरकार से नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो मांगे हैं। आयोजन के संवेदनशील स्थलों पर इन कमांडो की तैनाती की जाएगी। विश्व के 16 देशों की हॉकी टीमें वर्ल्ड कप में भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए चार देशों ने दावेदारी पेश की थी। दावेदारी करने वालों में भारत के अलावा मलेशिया, आस्ट्रेलिया तथा बेल्जियम थे। लेकिन अंतत: भारत को स्विटजरलैण्ड के लुसाने में आयोजित विशेष समारोह में इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी के लिए चुन लिया गया।

कलिंग स्टेडियम में आयोजन


वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खेला जाएगा। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय से इसके लिए सुरक्षा की गुजारिश की गई है। हॉकी मैचों के आयोजन की तैयारी बैठक समय-समय पर हो रही है। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई जिसमें पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अबकी सुरक्षा के लिए हाई टेक्निक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा बलों व सिक्योरिटी एजेंसियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखा जाएगा।

हो चुके सफल आयोजन


पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप यानी एसओजी, ओडिशा स्टेट आम्र्ड पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओड्राफ), स्पेशल टेक्निकल यूनिट (एसटीयू) के जवान भी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं होने पाए। पार्किंग स्थलों का चयन किया जा चुका है। बैठक में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कलिंग स्टेडियम में हॉकी के कई उच्चस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं जिनमें चैंपियन्स ट्राफी, हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, हॉकी इंडिया लीग जैसे आयोजन सफलता पूर्वक किए जा चुके हैं।