उधर सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर पुरी के जिला जज मंदिर के कुशल संचालन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीस नियोग के सेवायतों के साथ मीटिंग की और आम भक्तों से भी हलफनामों पर सुझाव मांगे हैं। कोर्ट के ही निर्देश पर राज्य सरकार ने प्रबंधकीय योजनाओं के कुशल संचालन के लिए एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी सुझाव देगी। यह कमेटी वैष्णव देवी, सोमनाथ मंदिर, स्वर्ण मंदिर, तिरुपति मंदिर एवं धर्मशाला मंदिरों में जाकर कामकाज देखेगी। कमेटी तीस जून तक अंतरिम रिपोर्ट सौंप देगी। सुप्रीमकोर्ट ने मृणालिनी पाढ़ी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए श्रीमंदिर की व्यवस्था संचालन में हस्तक्षेप किया है। चाबी प्रकरण की जांच करने को गठित न्यायिक जांच कमीशन के चेयरमैन जस्टिस (रि) रघुवीर दास का कहना है कि चाबी मिलने की पूर्व की स्थिति व ताजी स्थिति पर जांच महत्वपूर्ण है। संबंधित पक्षों को बुलाकर जांच कमीशन पूछताछ करेगा।