राज्य सरकार के कानून मंत्री प्रताप जेना का कहना है कि न्यायिक जांच कमीशन अपना काम करेगा। निर्धारित अवधि में रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। न्यायिक जांच कमीशन के चेयरमैन रघुबीर दास का कहना है कि जो भी चाबी प्रकरण पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनके जवाब खोजे जाएंगे। कमीशन अपनी रिपोर्ट सरकार को अगस्त तक सौंप देगा।