Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है, वहीं मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हुए और दो जवान घायल है।