घटना स्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों ने गद्दार का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने और पार्टी की सूचना देने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि की है।