17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान उपार्जन केन्द्र में पूर्व सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या, पुलिस ने कहा- नक्सल घटना नही, जांच जारी

Former Salesman Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के उसूर धान खरीदी केंद्र में आज सुबह करीब दस बजे अज्ञात नक्सलियों ने पूर्व सेल्समैन को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
MURDER : वराछा में हीरा व्यापारी की उसके कार्यालय में ही हत्या से सनसनी

MURDER : वराछा में हीरा व्यापारी की उसके कार्यालय में ही हत्या से सनसनी

Former Salesman Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के उसूर धान खरीदी केंद्र में आज सुबह करीब दस बजे अज्ञात नक्सलियों ने पूर्व सेल्समैन(Former Salesman) को धारदार हथियार से हमला कर हत्या(Murder) कर दी है। हालांकि पुलिस ने इसे नक्सली घटना मनाने से इंकार करते हुए जांच की बात कही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोलमपल्ली निवासी राममूर्ति गटपल्ली(Former Salesman) पिता कन्ना गटपल्ली उम्र 40 वर्ष की शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात लोगो द्वारा चाकू, टंगिया से पीठ,छाती एवं सिर पर वार कर हत्या कर दिया। मृतक 10 वर्षो से उसूर में रह कर धान खरीदी केन्द्र(Paddy purchase center) में खरीदी बिक्री का काम करता था जिसे कुछ महीने पहले काम से हटा दिया गया था।

(Former Salesman Murder Case) उसूर थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि पारिवारिक विवाद, आपसी रंजीश सहित नक्सल एंगल से जांच जारी है। अभी नक्सल(Naxal case) घटना कहना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, US मेड रिवॉल्वर और बारूद हुए बरामद

धान खरीदी केंद्र मे आया था धान बेचने
उसुर धान उपार्जन केन्द्र में सुबह 9 बजे से किसानों का आना शुरू हो गया था। वहां मौजूद किसानों के मुताबिक करीब पौने दस बजे के आस पास भीड़ में हलचल देखी गई। भीड़ छंटते ही पता चला किसी ने राममूर्ति गटपल्ली (Former Salesman)पर हमला(Murder) कर दिया है। जिसके बाद उन्हें तत्काल उसूर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।