
कल रात जिन दो ग्रामीणों को नक्सली ले गए थे अपने साथ,एक की कर दी हत्या, दूसरा को हिदायत दे छोड़ा
बीजापुर. बीजापुर जिले से एक बुरी खबर आ रही है जहां, कल रात जिन दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने बंधक बनाकर अपने साथ लेे गए थे जिसमें से नक्सलियों ने एक को मौत के घाट उतार दिया है वहीं एक ग्रामीण को रिहा कर दिया है।
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर पंचायत के बद्देपारा के दो ग्रामीणों को माओवादी कल देर रात अगवा कर अपने साथ ले गए थे। गंगालूर से से 22 किमी दूर गंगालूर पंचायत के नदी पार बसे गांव बद्देपारा में नक्सली रविवार की रात आ धमके और ग्रामीण आयतू व लमड़ी को अपने साथ ले गए। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अपहृत ग्रामीणों को ढूंढने गांव के लोग जंगल की ओर गए थे।
आज सुबह ये खबर आ रही है कि, दो ग्रामीणों में से आयतू पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया है और दूसरे को चेतावनी देते हुए रिहा कर दिया है। और उस व्यक्ति के हाथों ये खबर भिजवाया है कि, विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने व वोट न करने की चेतावनी देने गांव वाालों को कहा है। गांव के लोग मतदान करने नदी पार गंगालूर के प्रमुख बस्ती में आते हैं। जिन दो लोगों को नक्सली अपने साथ ले गए थे वे गांव के प्रतिष्ठित लोगों में से थे। जिसमें से एक की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।
मतदान करने नदी पार गंगालूर के प्रमुख बस्ती में आते है
गौरतलब है कि इस गांव में पंद्रह साल पहले स्कूल का संचालन होता था। नक्सलियों ने स्कूल भवन को तोड़ दिया। इसके बाद से स्कूल का संचालन भी बंद हो गया है।
Published on:
06 Nov 2018 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
