बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि मंगलवार को संतोष (Samajwadi party leader) अपने पैतृक गांव मरिमल्ला गए थे। देर शाम हथियारबंद नक्सली उनके घर पहुंचे और उन्हें अगवा कर लिया। बुधवार सुबह संतोष का शव सड़क पर फेंक दिया। हालांकि, परिजनों को शव नहीं मिल पाया है, क्योंकि जिस जगह यह शव पड़ा है वह दूर-दराज का नक्सल प्रभावित इलाका (Naxalite Area) है।