
BJP नेता नीलकंठ कमेम की ह्त्या
Naxalites killed BJP leader : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने भाजपा नेता की कुल्हाड़ी और चाकू मारकर हत्या कर दी। इस वजह से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना बीजापुर के आवापल्ली थाना के पेंकरम की है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता नीलकंठ कमेम(BJP leader Neelkanth Kamem) अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर साली की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। तभी इस बीच नक्सलियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।
कुल्हाड़ी और चाकू मारकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक़, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कमेम(BJP leader Neelkanth Kamem) अपने परिवार सहित रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। तभी इस बीच नक्सली बिना वर्दी में समारोह में पहुंचे और भाजपा नेता नीलकंठ पर कुल्हाड़ी और चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस इस हत्याकांड को लेकर जांच करने की बात कह रही है। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। फिलहाल, पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
Published on:
05 Feb 2023 05:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
