7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxalites Surrender: बीजापुर में बड़े एनकाउंटर के बाद माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका! 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalites Surrender: बीजापुर जिले में गुरुवार को मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 23 Mar 2025, 4:19 PM IST

Naxalites Surrender: बीजापुर में बड़े एनकाउंटर के बाद माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका! 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों को ​फिर बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में बड़े एनकाउंटर के बाद ​माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका लगा है। आज रविवार 23 मार्च को 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी, ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया।

Naxalites Surrender: बीजापुर में अब तक 107 नक्सलियों ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। बता दें कि अब तक बीजापुर में 107 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Terror: बस्तर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, फिर.. दशहत में लोग

पुलिस ने दी प्रोत्साहन राशि

Naxalites Surrender: बीजापुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों में डिविजन पार्टी सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमिटी, प्लाटून नंबर 09, 10, गंगालूर एरिया कमिटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमिटी आरपीसी कोंडापल्ली के सदस्य शामिल है। आत्मसमर्पित नक्सलि में तीन अलग अलग नक्सलियों पर 011 स्थाई वारंट लंबित है। इन पर दस हजार का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।