17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण कर छात्र नेता की हत्या के चार दिन बाद मिला शव, गर्भवती महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गर्भवती महिला आैर मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
bijnor

अपहरण कर छात्र नेता की हत्या के चार दिन बाद मिला शव, गर्भवती महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर।4 दिन पहले छात्र नेता का घर से अपहरण कर उसके दोस्तों ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।छात्र नेता के परिजनों ने उसके अचानक लापता होने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी।4 दिन पहले की गई हत्या के आरोपियों ने युवक के शव को शेरकोट क्षेत्र के खो नदी के पुल पर फेंक दिया था।उसका शव चार दिन बाद सोमवार खो नदी के पुल के किनारे पड़ा मिला।वहीं इस अपहरण के बाद हत्या में पुलिस ने छात्र नेता के दोस्तों काे ही गिरफ्तार किया है।जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मेरठ मे बारिश ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड । 5 घंटे से लगातर पड़ रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

यहां रहता था छात्र अचानक हो गया था गायब

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना इलाके के नायक नंगला के रहने वाले छात्र नेता आशीष त्यागी का 4 दिन पहले धामपुर क्षेत्र के टीचर कालोनी के एक किराये के मकान से अपहरण कर लिया गया था। तभी से मृतक परिजन लापता छात्र की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगा रहे थे। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी थी। इसी दौरान चार दिन बाद सोमवार को छात्र आशीष त्यागी का शव शेरकोट थाना इलाके से खो नदी से बरामद हुआ है। मृतक आशीष की गोली मारकर हत्या की गई है । आशीष की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है ।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः जब टैंकर पानी की जगह निकलने लगी शराब तो पुलिसकर्मी भी...

गर्भवती महिला समेत दोस्तों ने वारदात को दिया अंजाम

हत्या के इस मामले में एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि धामपुर पुलिस ने मकान मालिक और उसकी गर्भवती पत्नी को हिरासत में ले लिया है।मृतक आशीष धामपुर में किराए के मकान में रहता था।पुलिस पूछताछ में मकान मालिक की ही निशान देही पर आशीष की लाश बरामद हुई है इस मामले में अभी 3 आरोपी दीपक ,प्रीतम और एक आरोपी अभी भी फरार है।सभी आरोपी मृतक आशीष के दोस्त थे। लेकिन दोस्तों ने ही उसके साथ दंगा कर उसकी जान ले ली।पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।