27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब टैंकर पानी की जगह निकलने लगी शराब तो पुलिसकर्मी भी…

दिल्ली जल बोर्ड का था टैंकर जांच में जुटी पुलिस  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 4:52 PM IST

DEMO PIC

जब टैंकर पानी की जगह निकलने लगी शराब तो पुलिसकर्मी भी...

गाजियाबाद।यूपी के महानगर स्थित गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस ने पानी पीने के लिए दिल्ली जल बोर्ड का टैंकर का रुकवा लिया। लेकिन उसमें से पानी की जगह एेसा सामान निकला। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों से लेकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। उन्होंने आनन फानन में जल बोर्ड के टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद पता चला कि आरोपी टैंकर में शराब की तस्करी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-इलेक्शन कमिश्नर का एेलान, इस लोकसभा चुनाव में होंगे बड़े बदलाव, ये लोग नहीं डाल सकेंगे वोट

टैंकर में यह भरकर कर रहे थे सप्लार्इ

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिसकर्मी गाजियाबाद के लोनी के पास वाहनों की चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस को दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर में शराब भरकर तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने जल बोर्ड के टैंकर को रोका। तो उसमें पानी की जगह 64 पेटी अवैध शराब मिली। यह शराब हरियाणा मार्का की थी। जो गाजियाबाद में तस्करी कर लार्इ जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस टैंकर को पकड़ा। वहीं पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर में शराब की इतनी बड़ी खेप को देखा तो पुलिस अधिकारी भी आश्चर्य में पड़ गये। फिलहाल पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। और अन्य शराब तस्करों की तलाश में जुट गई है।

काफी समय से मिल रही थी शिकायत

इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग हरियाणा मार्का शराब हरियाणा से खरीदकर लाते हैं। और उसे गाजियाबाद और उसके आसपास के इलाकों में खपाने का काम करते हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया। और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे टैंकर को रोका जिस पर दिल्ली जल बोर्ड लिखा हुआ था ।लेकिन जैसे ही टैंकर को अंदर से देखा गया तो उसने अवैध शराब भरी हुई थी ।पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। और अभी इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार के लिए जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग