20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंदगी से खिलवाड़: Lockdown के बीच दूध के टैंकर में छिपकर आए 16 लोग, वीडियो हुआ वायरल

Highlights: -वायरल हो रहा ये वीडियो थाना नजीबाबाद के कोटद्वार रोड का बताया जा रहा है -दूध के टैंकर के अंदर छिपकर 16 लोग देहरादून से नजीबाबाद पहुंचे -किसी युवक द्वारा वीडियो फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-03-26_17-50-54.jpg

बिजनौर। कोरोना को लेकर जहां पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है तो वहीं लोगों का एक-दूसरे क्षेत्रों में लोगों का छिपकर आना जाना भी लगा हुआ है। ताजा मामला तीन दिन पहले का है। जहां जनपद की नजीबाबाद तहसील से एक दूध के टैंकर में छिपकर आए लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में मचा हड़कंप, घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो थाना नजीबाबाद के कोटद्वार रोड का बताया जा रहा है। जहां एक खाली दूध के टैंकर के अंदर छिपकर 16 लोग देहरादून से नजीबाबाद पहुंचे। वहीं जैसे ही ये लोग टैंकर से निकलने लगे तो नजदीक में खड़े किसी युवक द्वारा इसका वीडियो फोन में कैद कर लिया गया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

यह भी पढ़ें: गरीबों और बेजुबानों के लिए मसीहा से कम नहीं पुलिस, इस तरह की जा रही इनकी मदद

वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग लगातार पुलिस चेकिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं। उधर, जब इस वीडियो के बारे में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया। जबकि ये वीडियो जनपद का ही बताया जा रहा है।