बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में कुछ युवकों ने एक धर्म विशेष को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए (Social Media) सोशल मीडिया पर (Video) वीडियो अपलोड कर वायरल कर दिया। कुछ ही घंटों तक जिले में हजारों लोगों के पास पहुंचे इस वीडियो से आक्रोष व्याप्त हो गया। वहीं इस (Video) वीडियो को बनाकर वायरल करने वालों की शिकायत यूपी के डीजीपी से की गई थी। उसके बाद आनन फानन में बिजनौर जिले की पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । फिलहाल तीनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।