गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के महानगर कहे जाने वाले गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बनने जा रहे देश के सबसे बड़े (Cricket Stadium) क्रिकेट स्टेडियम का रविवार को भूमि पूजन किया गया। अगले दो सालों में शहरवासियों को (Stadium) स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। यह स्टेडियम विश्व में एकलौता ऐसा स्टेडियम होगा। जिसमें (Rain) बारिश में भी (Cricket Match) क्रिकेट मैच नहीं रुकेगा। इसकी वजह इस स्टेडियम को बारिश के दौरान मिनटों में कवर्ड करने की व्यवस्था किया जाना है। इतना ही नहीं स्टेडियम में कुल 75 हजार दर्शकाें के बैठने की क्षमता होगी।