31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा: नेपाल से काम पर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में हो गया भयानक हादसा, 3 की मौत, कई घायल

नेपाल से काम पर जा रहे मजदूरों से भरी बस पेड़ से टकराई,3 की मौत,9 घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Aug 2018, 10:20 AM IST

nepali

बड़ा हादसा: नेपाल से काम पर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में हो गया भयानक हादसा, 3 की मौत, कई घायल

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें नेपाल से मजदूरी के लिये काम करने जा रहे मजदूरों से भरी बस बैराज रोड पर एक पेड़ से टकरा गई। इस बस में सवार 40 मजदूरों में से 3 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे 9 लोग घायल हुए है।

देखें वीडियो: नेपाल से काम पर निकले थे लेकिन मिली मौत

जानकारी के मुताबिक आज तड़के 4 बजे के आस-पास तेज़ रफ़्तार बस पेड़ से जाकर भीड़ गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।पुलिस ने इन नेपाल के रहने वाले मजदूरों के घर हादसे की खबर भेजवा दी है।

ये भी पढ़ें: बस की भयंकर टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, सवार तीन दोस्तों की मौत

वहीं घटना पर पुलिस का कहना है कि नेपाल अपने घर से निकले 40 मजदूर एक मिनी बस 31 AT-0043 पर सवार होकर चंडीगढ़,हिमाचल प्रफेश,शिमला और हरियाणा में काम करने जा रहे थे। तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर बिजनौर के दिल्ली-,पौड़ी नेशनल राज्यमार्ग के ज़ी माउंट लिट्रेरा स्कूल के निकट एक पेड़ से जाकर भीड़ गई। इस हादसे में नेपाल के रहने वाले अनिल,बल बहादुर और सबीन जियान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 9 लोग दिनेश,रमेश, अर्जुन,तिलकधारी,संतोष राजे,हरि बूडा, उमेश रोटा सहित अन्य मजदूर यात्री घायल हुए है। जिनमे से कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है।पुलिस ने राहत बचाव कार्य करके सभी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया ।

ये भी पढ़ें:पांच साल की बच्ची ने बताई बहन की मौत की दास्तां, पोस्टमार्टम के बिना हुआ अंतिम संस्कार