जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद कोतवाली एरिया के जलालाबाद के रहने वाले रहने वाले राईस, शाहनवाज और सोनू नुमाइश देखने के लिए गए थे। बिजनौर स्थित नुमाइश ग्राउंड में नुमाउश चल रही है। ये तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब ये नुमाइश देने के बाद में वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान करीब 1 बजे बाइक आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद में तीनों रोड पर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की माने तो 2 ने मौके पर ही दमतोड़ दिया था, जबकि एक को उपचार के लिए एडमिट कराया गया था।