कृष्णा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल में कृष्णा ने कीड़े मारने वाली दवाई खाई थी। उसी के बाद उसकी हालत बिगड़ी उसके अलावा कुछ और बच्चे भी बीमार हैं। इस दवाई को खाने के बाद गांव के आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हैं, जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन फिलहाल उन्हें उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत बदस्तूर जारी है। बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। सीएमओ राकेश मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने दवाई खाने से बच्चे की मौत के मामले में जांच के लिए टीम को गांव भेजा है। जो इस तथ्य की जांच करेगी कि क्या दवाई खाने से ही बच्चे की मौत हुई है।