31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगेतर के सामने ही गांव के 6 दरिंदों ने युवती साथ गैंगरेप कर VIDEO किया वायरल, फुटकर रोई पीड़िता

UP Rape Case: बिजनौर के एक गांव में अपने मंगेतर से मिलने आई युवती को उसके ही गांव के 6 दरिंदों ने हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दी। मंगेतर को मारा और उसके सामने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 14 May 2025, 8:06 PM IST

UP

UP Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। गांव के ही 6 दरिंदों ने युवती के मंगेतर को पहले मारा और उसके सामने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

कीरतपुरा गांव की लड़की की शादी कुछ दिनों पहले तय हुई थी। उसका मंगेतर 10 मई 2025 यानी शनिवार को रात 10 बजे उससे मिलने आया। दोनों घर के पास ही खेत में बात करने चले गए। तभी वहां पर गांव के ही रहने वाले नितिन कुमार, लवीश, बाली और तीन अनजान लोग मौके पर आ गए। 

युवती के साथ किया दुष्कर्म 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले तो मंगेतर को मारा और उसे पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि यदि ये बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में कोटेदार द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी पर विवाद, पार्षद प्रतिनिधि और कोटेदार में हाथापाई

वायरल किया वीडियो 

जान और लाज की डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी लेकिन इसी बीच आरोपियों ने वो वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया। इससे घटना की जानकारी पीड़िता के परिवारवालों को मिली। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कहा कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।