31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में कोटेदार द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी पर विवाद, पार्षद प्रतिनिधि और कोटेदार में हाथापाई

गोरखपुर में कोटेदार के पास एक पार्षद प्रतिनिधि एक महिला का KYC कराने गए थे, जहां पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी करने पर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पार्षद भी मौक पर पहुंच गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 14 May 2025, 7:09 PM IST

गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के जाफरा बाजार में कोटेदार के पास एक महिला का केवाईसी करने गए पार्षद प्रतिनिधि विजय गुप्ता और कोटेदार के बीच विवाद हो गया। कोटेदार पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी की जिसके बाद पार्षद प्रतिनिधि से विवाद शुरू हो गया। इस बात की जानकारी होते ही पार्षद भी मौके पर समर्थकों के साथ पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस लोगों को समझा बुझाकर स्थिति शांतिपूर्ण बनाया।तिवारीपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।

कोटेदार से पार्षद प्रतिनिधि का विवाद, स्थानीय लोग किए बीच बचाव

जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थानाक्षेत्र के जाफरा बाजार निवासी विनोद गुप्ता मोहल्ले की रहने वाली महिला चंद्रावती का केवाईसी कराने के लिए स्थानीय कोटेदार खलील के यहां गए थे। जहां किसी बात को लेकर कोटेदार खलील से विनोद गुप्ता की कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसी कहासुनी में अकारण ही पूर्व पार्षद इरशाद अपने भाई डान व साथी अमन के साथ आकर विनोद गुप्ता के साथ मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों द्वार बीच बचाव कराया गया।

यह भी पढ़ें: शामली का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस, आतंकियों को भेजता था आर्मी मूवमेंट और खुफिया सूचनाएं

पार्षद का आरोप, कोटेदार पाकिस्तान के समर्थन में बात कर रह था

सूचना पाकर मौके पर पार्षद अभिषेक शर्मा तथा शिवेन्द्र मिश्रा पार्षद मौके पर पहुंच गए और विनोद गुप्ता को लेकर थाने पर पहुंचे। मामले को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित विनोद गुप्ता को तत्काल मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। धरने पर बैठे पार्षद अभिषेक ने आरोप लगाया कि कोटेदार पाकिस्तान के समर्थन में बाते कर रहा था, जिसे लेकर विवाद हुआ है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश