हालाँकि, पिता बदनामी की डर की वजह से बेचने की बात तो नहीं क़बूल रहा है, लेकिन इतना ज़रूर बया कर रहा है किगरीबी की वजह से बच्चे को न पालने की वजह से बच्चे को रिश्तेदारी में दिया है । वहीं छुट्ट्न के मुताबिक अभी तक जिला प्रशासन और सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी किसी तरह की मदद के लिए नहीं आया है। बहरहाल महंगाई के इस दौर में छुट्टन ने मुफलिसी से तंग आकर अपने नवजात बच्चे को मज़बूरी में रिश्तेदारों को भले ही दे दिया हो, लेकिन उसकी आंखों में बेबसी और गरीबी उसके चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती है ।