1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर में हुआ बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 4 डब्बे पटरी से उतरे

घंटो तक रूट पर बाधित रही रेल गाड़ियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 May 2018, 11:42 AM IST

train accident

बिजनौर में हुआ बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 4 डब्बे पटरी से उतरे

बिजनौर. जनपद के बिजनौर रेलवे स्टेशन पर खाद उतारने आई मालगाड़ी के 4 डब्बे पटरी से अचानक उतर गए। मालगाड़ी ट्रेन के डिब्बे उतरने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए साथ लाए उपकरणों से डिब्बों को पटरी पर रखना शुरू किया। मौके पर पहुंचे रेलवे के डीआरएम ने इस मामले में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए है। माल गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने पर क्रेन और कटर की मदद से डिब्बों को काटकर रेलवे के कर्मचारी पटरी पर लाने का काम किया।

यह भी पढ़ेंः रेलवे में सामने आया बड़ा भ्रष्टाचार, सच्चाई जानकर आपका भी खौल जाएगा खून

यह भी पढ़ेंः नोएडा एनसीआर में फिर धूल भरी आंधी ने दी दस्तक, सड़कों पर छाया सन्नाटा

मुरादाबाद से चलकर रात 3:00 बजे बिजनौर स्टेशन पहुंचने वाली मालगाड़ी सुबह यार्ड में सामान उतारकर 4 बजे मुरादाबाद लौट रही थी। ट्रेन जैसे ही बिजनौर स्टेशन से कुछ दूर चली तो ट्रेन के 4 डब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने साथ लाये उपकरणों से डिब्बो को पटरी पर रखने का काम शुरू किया । जबकि अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर ट्रेन के पटरी से उतरने पर स्टेशन का नगीना फाटक घंटों के लिये बन्द हो गया।

यह भी पढ़ेंः कैराना उपचुनाव से पहले मायावती को लगा लगड़ा झटका, करीबी नेता के साथ हुआ बड़ा कांड

यह भी पढ़ेंः तीन युवकों ने चलती कार में पहले एक युवती को किया अगवा, फिर पिलाया नशीला पदार्थ इसके बाद किया...

इस रूट से गुजरने वाली लखनऊ सहारनपुर ट्रेन को भी गजरौला में रोका गया । उधर इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। नजीबाबाद रेलवे डिवीज़न के डीआरएम शरद श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच कराने के बाद लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही है। डीआरएम ने बताया कि 45 मिनट में ट्रेक पर मालगाड़ी ट्रेन के डिब्बे रख दिए गए।