2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडप में दूल्‍हे के इस अंग पर पड़ी नजर तो दुल्‍हन ने उठाया बड़ा कदम, बुलानी पड़ी पुलिस

धामपुर स्थित एक बैंक्‍वेट हॉल में मोहल्ला बाड़वान से आई थी बारात दूल्‍हे के बाएं हाथ और पैर में था लकवा पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखवाया सुलहनामा, जिसके बाद लौटी बारात

2 min read
Google source verification
bijnor

मंडप में दूल्‍हे के इस अंग पर पड़ी नजर तो दुल्‍हन ने उठाया बड़ा कदम, बुलानी पड़ी पुलिस

बिजनौर।धामपुर में रविवार रात को एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्‍हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। मौके पर पुलिस को भी बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। इसके बाद बारात वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें:Video: बाहुबली नेता गुड्डू पंडित के भाई पर बरसाईं गोलियां

नगीना चौक पर चल रहा था शादी समारोह

रविवार रात को धामपुर के नगीना चौक के पास स्थित एक बैंक्‍वेट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। यहां धामपुर स्थित मोहल्ला बाड़वान से बारात आई थी। नूरपुर-बिजनौर रोड स्थित एक गांव की रहने वाली दुल्‍हन के परिजन यहां आकर शादी कर रहे थे। सभी शादी के जश्‍न में डूबे हुए थे। वरमाला तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। वरमाला के दौरान दुल्‍हन की नजर दूल्‍हे के पैर पर पड़ी। इसके बाद उसे दूल्‍हे के लकवाग्रस्‍त होने का पता चला। दूल्‍हे का बायां हाथ व पैर लकवाग्रस्‍त था। यह पता चलते ही दुल्‍हन ने हंगामा कर दिया। दुल्‍हन और उसके परिजनों का आरोप है क‍ि उनको इस बारे में नहीं बताया गया था। दूल्‍हे के लकवाग्रस्‍त होने के मामले में उन्‍हें धोखे में रखा गया।

यह भी पढ़ें: बीडीएस की परीक्षा दे रही छात्रा के पास इन जगहों से निकली 105 पेज की नकल, महिला शिक्षक भी रह गईं हैरान

आमने-सामने आए दोनों पक्ष

दुल्‍हन द्वारा शादी से मना करने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्ष एक-दूसरे का खर्चा देने को राजी हो गए। मामला सुलझने के बाद बारात वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: ये महिलाएं सालों से ट्रेन में मांग रही थी भीख, जब सच्चाई आई सामने तो सभी रह गए हैरान

दूल्‍हे के पिता ने यह कहा

इस बारे में लड़के के पिता का कहना है कि दुल्‍हन पक्ष को दूल्‍हे की इस समस्‍या के बारे में पहले से पता था। उनका यह भी कहना है क‍ि दोनों परिवारों में पिछले तीन साल से जान-पहचान है। वहीं, धामपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार धामा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला निपटा दिया गया है। दोनों के बीच सुलहनामा लिखवा दिया गया है। बारात वापस लौट गई थी। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित खबरें

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Story Loader