26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं को कुछ इस तरह से मिलेगी निजात

मनचलों का सामना करने के लिए छात्राओं को दी जा रही ताईक्वांडो और कराटे की ट्रेनिंग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Aug 2018, 6:26 PM IST

self defence training

मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं को कुछ इस तरह से मिलेगी निजात

बिजनौर। युवतियों के साथ लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नया कदम उठाया है। दरअसल मनचलों से मुकाबला करने के लिए पुलिस ने अब कॉलेज-कॉलेज जाकर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत बिजनौर जिले से की गई है। इसमें पहली ट्रेनिंग शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें ताईक्वांडो और कराटे एक्सपर्ट द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई ।

यह भी पढ़ें-गोवा जाने से पहले सहेली ने युवती के साथ कर दिया ये काम, मामला पहुंचा थाने तो पुलिस भी रह गर्इ हैरान

आपको बता दें कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मनचलों पर नियंत्रण के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था। कुछ दिनों तक मनचलों में इस एंटी रोमियो स्क्वायड का असर देखने को मिला। लेकिन धीरे-धीरे अब इसका असर खत्म होता जा रहा है। जिससे मनचले अब खुलेआम छेड़छाड़ करने नहीं डर रहे हैं। हाल के दिनों में मनचलों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं।जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं और पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं।

यह भी देखें-आत्मरक्षा के गुर सीखतीं छात्राएं

इसलिए इन घटनाओं को रोकने के लिए एक्सपर्ट ने राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को होने वाली छेड़छाड़ से बचने के लिये आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान छात्राओं को कुछ स्टैप भी करके दिखाए गए। जिनमें छात्राओं को यह दिखाया गया कि अचानक मनचले द्वारा छेड़छाड़ के दौरान कोई हमला होता है तो वो किस तरह से अपना बचाव करते कर सकती हैं और बाद में मदद के लिए 100 नम्बर डायल कर पुलिस की मदद ले सकती हैं। सीओ सिटी महेश कुमार ने बताया कि सेल्फ डिफेंस का यह कार्यक्रम लगातार अलग-अलग कॉलेजों में किया जाएगा। ताकि छात्राओं के अंदर विश्वास कायम हो सके और वह अपनी सुरक्षा के प्रति तैयार रहें।