पत्रिका रिपोर्टर ने जब रेलवे स्टेशन का जायजा लिया तो रेलवे स्टेशन के चौराहे पर ना तो कोई अलाव जलता दिखा और ना ही किसी गरीब के रहने के लिए अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था दिखी। जिला प्रशासन व नगर पालिका ने ठंड से बचने के लिए रेलवे स्टेशन के पास कोई व्यवस्था नहीं की है। जब वहां के लोगों से रैन बसेरा व अलाव के लिए बात की गई तो उन्होंने बताया कि 2 साल पहले यहां पर रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था थी, जो अब नहीं है। इस बारे में बिजनौर के नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी का कहना है कि उनकी तरफ से रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आगे जरूरत पड़ी तो विचार किया जाएगा।