दरअसल, किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजियान में मंगलवार को 8 वर्षीय बच्ची तनु नादिया की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का खुलासा करते हुए सीओ सिटी बिजनौर कुलदीप सिंह ने बताया कि एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर किरतपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी सौतेले भाई तालिब को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि तालिब नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। जो चोरी चकारी की घटनाओं को भी अंजाम देता रहा है।