28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bijnor / हिंसा में मरे सुलेमान और अनस के घर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता, कहा- झूठ बोलती है भाजपा सरकार- देखें वीडियाे

हिंसा में मरे सुलेमान और अनस के घर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता, कहा- झूठ बोलती है भाजपा सरकार- देखें वीडियाे

Highlights हिंसा प्रदर्शन के दौरान जिले में दो लोगों को हो गई थी मौत मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचे राशिद अल्वी भाजपा सरकार पर बोली यह बड़ी बात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 8 Jan 2020, 7:52 PM IST

default.jpeg

बिजनौर। 20 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के विरोध में हुई हिंसा में मारे गये जिले के सुलेमान और अनस के परिवार से बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने मुलाकात की। यहां उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इसके साथ ही इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

पैसे के बंटवारे को लेकर इंस्पेक्टर और सिपाही में जमकर चले लात-घूसे, दिखा ऐसा नजारा- देखें वीडियो

मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचे अल्वी

जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को जिले में हुई हिंसा में नहटौर निवासी सुलेमान और अनस की मौत हो गई थी। इसके अलावा ओमराज सिंह सैनी नाम का शख्स घायल हो गया था। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी नहटौर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक सुलेमान और अनस के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अल्वी के अलावा कई नेता मौजूद रहे।

अल्वी ने कहा झूठ बोल रही है सरकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सरकार को कंफ्यूज बताते हुए बोला कि यह सरकार झूठ बोलने का काम कर रही है। मैं दिल्ली में बोल चुका हूं कि पाकिस्तान पाकिस्तान नरेंद्र मोदी करते रहते हैं। इमरान खान हिंदुस्तान के मुस्लिम की बात करते हैं और नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के हिंदुओं की बात करते हैं। वह ऐसा जुमला बोलते हैं। जिससे नरेंद्र मोदी मजबूत हो। उधर नरेंद्र मोदी ऐसी बात बोलते हैं। जिससे इमरान खान मजबूत हो। हम मानते हैं कि बाहर से आए हिंदू भाई जिनके ऊपर जुल्म हुआ है हम उनके साथ हैं। हमारी पार्टी उनके साथ है। हमें सीएए और एनआरसी से विरोध है। सरकार चाहती है कि हर घर का आम हिंदुस्तानी सरकार को अपने नागरिक होने का सबूत दे जिसका हम विरोध करते हैं।