
खेत में पानी देने गए किसान की गोली मारकर हत्या, परिवार ने की ये मांग
बिजनौर।खेत में पानी देने गए एक किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।परिवार को इसका पता बुधवार सुबह खेत में जाने के बाद लगा।जिसके बाद गांव परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर हत्या की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में रोष है।मौके पर पहुंची पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गर्इ है।वहीं परिवार के लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।
खेत में पानी देने गया था किसान
बिजनौर के गांव में रहने वाले किसान सत्य त्यागी के भाई मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि उसका भाई बीती रात 12 बजे अपने खेत पर पानी देने के लिये गया था।खेत पर ही मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेरे भाई का हल्दौर थाना क्षेत्र के रहने वाले अालोक त्यागी से रुपयों को लेकर अनबन चल रही थी।जिसको लेकर अालोक ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।मेरे भाई के छोटे-छोटे 3 बच्चे है।उनकी देख भाल कौन करेगा।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रुपयों के लेन-देन में की गर्इ हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक के भार्इ ने रुपयों के लेन देन को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने अपनी शिकायत में हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी आलोक त्यागी नाम के शख्स पर अपने साथियां संग मिलकर लेन-देन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। एसपी सिटी दिनेश सिंह कहा कि जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा जाएगा। पुलिन घटना की गहनता से जांच कर रही है।
Published on:
27 Jun 2018 03:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
