मुरादाबाद।अमरोहा जिले में एक अस्पताल में तैनात नर्स द्वारा एंबुलेंस सेवा से जुड़े एक अधिकारी को सरेआम चौराहे पर चप्पल से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी पर महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए जमकर पीटा।अधिकारी को एएनएम चप्पलों से पीटती रही और जनता तमाशबीन बनी रही। इधर, पीटने के बाद अधिकारी ने कहा कि महिला है, वह महिला पर हाथ नहीं उठा सकता। इसके बाद नर्स ने खुद डॉयल 100 को छेड़छाड़ की शिकायत कर दी।मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई।