वहीं पीड़ित महिला ने गांव के ही दर्जनों युवकों के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती 7जून को गांव का दबंग श्रवण कुमार पुत्र ओमबीर, अनित पुत्र सत्यवीर, अफसर पुत्र अंतवीर व अन्य एक युवक उसके घर में रात के समय मौका पाकर घुस आये थे। इस दौरान वह घर में सो रही थी।इसबीच ही आरोपियों ने चारपाई पर सो रहे।उसके पति मुकेश को फंदा लगाकर मार डाला था।महिला के शोरमचाने पर आरोपियों ने उसकी हत्या करने का डर दिखाया।आरोप है कि इसके बाद दबंग उसके पति की लाश को गांव के राजेंद्र शर्मा के खेत में ले गये थे।और उसके पति के शव को फंदे से पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया।आरोप है कि इसके बाद आरोपी दबंगों ने तमंचे के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर उसको उसी के घर में बंद कर खुद बाहर बैठ गये थे।