
Amroha News: इस दौरान ब्राह्मणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। वहीं सीएम को संबोधित करते हुए मांग पत्र डीएम को सौंपा। इससे पहले काफी देर तक जब डीएम अंकित अग्रवाल ज्ञापन लेने नहीं आये तो ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो गए। वे डीएम की गाड़ी का घेराव करते हुए गाड़ी के आगे बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, एक महिला प्रदर्शनकारी गर्मी के चलते बेहोश हो गई। काफी देर बाद डीएम अपने दफ्तर से बाहर आए और ज्ञापन लिया।
प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर की मांग की
ब्राह्मण समाज के लोगों ने ज्ञापन में कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। आरोपियों द्वारा की गई जघन्य वारदात की जांच कर उन्हें फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने डीएम दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की।
क्या है देवरिया हत्याकांड
यूपी के देवरिया में जमीनी विवाद में जघन्य हत्याकांड हुआ। इसमें सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की हत्या हुई। फिर प्रेमचंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के पांच लोगों को मार डाला। एक ही दिन, एक ही गांव में 6 हत्याओं से सनसनी फैल गई।
Published on:
4 Oct 2023, 6:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.