आपको बता दे कि जनपद बिजनौर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार के भाजपा विधायक लोकेद्र चौहान की लखनऊ जाते समय सीतापुर के पास सड़क हादसे में 21 फरवरी की सुबह मौत हो गई थी। भाजपा विधायक की मौत के बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं का श्रद्धाजंलि देने के लिए उनके घर पर काफी दिनों तक तांता लगा रहा। इस हादसे के बाद से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई थी।