उल्लेखनीय है कि फूलपुर और गोरखपुर में मिली हार के बाद भाजपा कैराना उपचुनाव को लेकर लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। यहां लगातार भाजपा नेताओं के दौरे भी चल रहे हैं। इसी कड़ी में आज शामली के कस्बा झिंझाना में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत दर्जनभर से ज्यादा भाजपा विधायक और बड़े नेता पहुंचेगे और जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे।