बिजनौर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने नगर के एक मोहल्ले में बीती रात जमकर उत्पात मचाया।नशेड़ी युवक ने एक बच्ची सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।नशेड़ी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। जिसके बाद से आसपास के लोगों में आरोपी से भंय का माहौल बन गया। पड़ोसियों ने नशेड़ी को बमुश्किल से हाथ पैर बांधकर काबू किया।