घटना की शिकायत करते हुए खुद ट्रेन के टीटी राजेन्द्र सिंह ने स्योहारा स्टेशन की जीआरपी पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ट्रेन में एसी 2 टायर में सवार यात्रियों और महिलाओं से बुरा बर्ताव कर रहा था। शिकायत के मुताबिक, जब टीटी ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपी ने उसके साथ भी न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जमकर मारपीट भी की। इसके अलावा उनके बास मौजूद रेलवे का कैश भी छीन लिया।