
पुलिस कस्टडी में दिव्यांग ने खार्इ एेसी चीज, पलक झपकते ही हो गर्इ मौत
बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले में एक दिव्यांग के परिवार ने पुलिस कस्टडी में बेटे की मौत का आरोप लगाया है।आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसे पकड़कर लेकर गर्इ।इसबीच ही उसने कुछ एेसा खाया कि पहल झपकते ही मौत हो गर्इ। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक दिव्यांग शराब की तस्करी करता था।जिसे आबकारी टीम ने हिरासत में लिया था। लेकिन उसने पहले ही घर पर जहर खाकर जान दे दी।
आबकारी टीम ने दिव्यांग के घर पर मारा था छापा
थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर का रहने वाला दिव्यांग छोटन सैनी के घर शनिवार रात जिले की आबकारी विभाग की टीम ने घर पर छापा मारा। इस छापे के दौरान टीम ने घर से एक पेटी कच्ची शराब की मिली।शराब मिलने पर आबकारी विभाग की टीम युवक को अपने साथ ले आई और दिव्यांग ने इस दौरान जहर खा लिया।मृतक की भाभी मुन्नी देवी का आरोप है कि जहर खाने पर घबराए आबकारी विभाग के लोग युवक को रास्ते मे छोड़कर चले गए। युवक की मौत के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। घर पहुंचने पर मृतक की उल्टी दस्त के बाद मौत हो गई। इस घटना से अनभिज्ञता जताते हुए थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने आबकारी से मामला जुड़ा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने फोन पर बताया की शराब के साथ मृतक को पकड़ा था।मृतक ने घर पर ही जहर खाया है।परिजनों की आबकारी टीम से बातचीत होने के बाद मृतक के घर वालो ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
Updated on:
4 Nov 2018, 1:42 PM IST
Published on:
4 Nov 2018, 1:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.