
बेटे ने प्राॅपर्टी डीलर दोस्त को दी थी अपने ही पिता के हत्या की सुपारी, रुपये मांगने पर साथी के साथ किया ये कांड
गाजियाबाद।गाजियाबाद के मोदीनगर एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जिसे जानकर परिवार के लेकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गये।दरअसल बीती 14 तारीख को हुए प्रोपर्टी डीलर की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इसमें जो बात पुलिस के सामने आर्इ।उसे जानकर अधिकारी भी दंग रह गये।वहीं पुलिस ने एक आैर हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राॅपर्टी डीलर से दोस्त ने करार्इ थी पिता की हत्या आैर फिर
क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मोदीनगर पुलिस को 14 अक्टूबर को जानकारी मिली थी कि करणवीर नाम का प्रॉपर्टी डीलर गायब है। जब तलाश की गर्इ तो उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।मृतक की मां ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने मामले में सुनील और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने बताया है कि प्राॅपर्टी डीलर करणवीर ने 4 साल पहले सुनील के पिता की हत्या, दोस्त सुनील के कहने पर ही की थी। इसके एवज में सुनील ने 500000 रुपये की सुपारी देना तय हुआ था। वह रकम अब तक नहीं दी गई थी। इस पर करणवीर दोस्त पर रुपये देने में देरी करने पर पुलिस को सब बता देने की धमकी दे रहा था।
इसलिए दोस्त ने ही कर दी साथी प्राॅपर्टी डीलर की हत्या
सुपारी के रुपये न देने पर करणवीर दोस्त सुनील को रुपये देने में देरी करने पर पुलिस को सब बता देने की धमकी दे रहा था।जिसके बाद आरोपी सुनील आैर उसके अन्य साथी ने करणवीर की ही हत्या की साजिश रच दी।आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के बाद इन हत्यारों ने लाश को इस तरह से ठिकाने लगाया था कि किसी को कानो कान यह पता ना चल सके कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई है ।इसी के लिए आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। ताकि लोगों को यह भ्रम रहे कि प्रॉपर्टी डीलर की मौत एक हादसे के दौरान हुई है। लेकिन पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
4 Nov 2018, 12:35 PM IST
Published on:
4 Nov 2018, 12:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.