27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्व से पहले ही नकली पनीर आैर मावाा की बड़ी खेप पर खाद्य विभाग ने मारा छापा, देखकर उड़ गये होश

दिवाली पर यहां सप्लार्इ किया जाना था मिलावटी पनीर आैर खोया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 11:36 AM IST

DEMO PIC

पर्व से पहले ही नकली पनीर आैर मावाा की बड़ी खेप पर खाद्य विभाग ने मारा छापा, देखकर उड़ गये होश

शामली।दिवाली के साथ पंच पर्व के आने पर मिठार्इयों की डिमांड बढ़ जाती हैं।एेसे में लाजमी है कि खोया आैर पनीर की खपत भी बढ़ती है।वहीं कुछ लोग इस मौके पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए इसमें मिलावट से बाज नहीं आते है।इतना ही नहीं यूपी के शामली जिले में खाद्य विभाग ने एेसे ही पनीर आै खाये से भरे ट्रक पर छापा मारा है।जिससे भारी मात्रा में नकली खोया आैर पनीर मिला हैं।टीम ने मौक से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह ले जाया जा रहा था मिलावटी पनीर आैर खोया।

यह भी पढ़ें-इस 'आर्इपीएस' को पकड़ने आर्इ पुलिस तो जमाने लगा धौंस, सामने आर्इ सच्चार्इ तो निकल गर्इ हेकड़ी

अवैध भट्टी लगाकर बनाया गया था मिलावटी सामान

दरअसल पूरा मामला शामली के कांधला का है। यहां गांव गंगेरू में अवैध रूप से भट्टी लगाकर दीपावली पर्व को लेकर सिंथेटिक मावा और पनीर बनाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मौके से भारी मात्रा में सिंथेटिक मावा और पनीर बरामद किया है।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो भट्टी चला कर के नकली खोया और पनीर बना रहे थे।कांधला पुलिस लाइन ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।मौके से पकड़े गए सिंथेटिक मावा और पनीर के सैंपल को लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए खोया और पनीर की कीमत लाखों रुपये है।

मार्केट से पनीर अौर खोया लेते समय रखें खास ध्यान

वहीं पर्व के आते ही जिस तरह मार्केट नकली पनीर आैर खोये की सप्लार्इ की जा रही है। इसको देखते ही खाद्य विभाग ने भी लोगों अलर्ट रहने का संदेश दिया है। इसमें उन्होंने लोगों ने गुहार लगार्इ है कि पनीर या खोया लेते हुए जागरूक रहें। पूरी तरह जांच करने के बाद ही इसे लें। अन्य था यह सेहत को बिगाड़ सकता है। वहीं कहीं भी खराब पनीर या खोया मिलने पर इसकी जानकारी खाद्य विभाग को भी दे सकते है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग