दरअसल, मुरादाबाद में विमल सैनी नाम की महिला सिपाही आरपीएफ में तैनात है। महिला सिपाही मंगलवार देर शाम अपने घर खतौली कार से जा रही थी। तभी बिजनौर बार्डर पर रही चेकिंग के दौरान कोतवाल आरसी शर्मा व पुलिस टीम ने महिला आरपीएफ सिपाही की कार को रोका। इसको लेकर महिला सिपाही व पुलिस में कहासुनी हो गई। महिला सिपाही ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता ने इस घटना को लेकर इसकी जानकारी खतौली विधायक विक्रम सैनी को दी। सूचना मिलने पर विधायक विक्रम सैनी बिजनौर के गंगा बैराज के बॉर्डर पर पहुंच गए।