24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bijnor / बैठक के दौरान हुई बहस तो सभासद के पिता की इस महिला नेता के देवर ने ले ली जान, देखते रह गये सभी लोग- देखें वीडियो

बैठक के दौरान हुई बहस तो सभासद के पिता की इस महिला नेता के देवर ने ले ली जान, देखते रह गये सभी लोग- देखें वीडियो

Highlights Meeting में मामूली बात को लेकर शुरू हुई थी बहस बैठक के दौरान ही महिला Counselor के पिता और दूसरी सभासद के देवर में हुई हाथापाई महिला Counselor के देवर ने बुजुर्ग की गला दबाकर की हत्या  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 16 Nov 2019, 2:13 PM IST

ghaziabad.jpg

बिजनौर। जिले के बढ़ापुर स्थित नगर पंचायत दफ्तर में (Counselor’s Meeting) सभसदों की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में एक बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसमें मौके पर ही एक महिला सभासद के देवर ने दूसरी महिला सभासद के (Father) पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 11 सभासद (counselor) मौजूद थे। उधर मौके पर हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ही (counselor) सभासद के आरोपी देवर प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया। वही इस पूरे मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

ATM में डालने के लिए कंपनी ने दिए थे 4 करोड़, रुपये लेकर लापता हो गया कस्टेडियन, अब उलझी पुलिस

जनपद बिजनौर की बढ़ापुर नगर पंचायत में (Chairman) चैयरमैन कक्ष में मीटिंग (Meeting) आयोजित की जा रही थी कि इसी दौरान महिला सभासद के पिता और प्रतिनिधि इरफ़ान अहमद दूसरी सभासद के देवर व प्रतिनिधि नौशाद उर्फ बाबा में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आपस मे झगड़ा हो गया। इसमें नौशाद ने महिला सभासद के पिता इरफान का गला दबा दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में मृतक के रिश्तेदार का कहना है कि नौशाद उर्फ बाबा ने इरफान को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कई पहलुओं पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । वहीं हादसे के बाद से आरोपी सभासद प्रतिनिधि नौशाद उर्फ बाबा को हिरासत में ले लिया।

भाजपा ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

वही मामले में सीओ नगीना अर्चना सिंह व बढ़ापुर थाना प्रभारी कृपा शंकर सिंह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपित नौशाद को हिरासत में लेकर मौके पर मौजूद सभासदों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभासदों से बंद कमरे में पूछताछ की। इसके साथ ही मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।