26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर में पुलिस के सामने ही अपने जख्मी बच्चे को उठा ले गई मादा गुलदार

गन्ने के खेत में घायल हालत में पड़े गुलदार के बच्चे को देखने पहुंचे थे ग्रामीण बाद में पुलिस और ग्रामीणों ने की काफी तलाश लेकिन नहीं लगा कोई सुराग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Nov 2020, 4:25 PM IST

guldar-1.jpg

guldar

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बिजनौर. गन्ने के खेत में जख्मी पड़े गुलदार के बच्चे को उसकी मां पुलिस और ग्रामीणों के सामने ही उठाकर ले गई। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने जख्मी गुलदार बच्चे की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें: 500 से अधिक लग्जरी कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, जानिए कैसे करता था चाेरी

गांव पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गांव के ही एक किसान बचन सिंह ने गन्ने के खेत में गुलदार के बच्चे को घायल हालत में देखा था। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और मौके पर काफी ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर आ गई लेकिन किसी की भी हिम्मत घायल गुलदार को छूने की नहीं हो रही थी। इसलिए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना कर दी। इससे पहले कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती मादा गुलदार मौके पर आई और ग्रामीणों व पुलिस के सामने ही अपने घायल बच्चे को उठाकर ले गई।

यह भी पढ़ें: यूपी के मेरठ में गोकशी पर बवाल, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

मादा गुलदार का यह साहस देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों और पुलिस के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में काफी दूर तक गुलदार के घायल बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गन्ने के खेत में पड़ा हुआ गुलदार का बच्चा कैसे घायल हुआ था इसका भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल वन विभाग की टीम इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।