सपा सरकार में यूपी पुलिस द्वारा आजम खान की भैंसों को 24 घंटे में ढूंढ लाने पर काफी आलोचना हुई थी लेकिन अब कुछ ही देर में भैंसा बरामद करने पर उसकी सराहना हो रही है। यूपी 100 ने बुधवार को एक ट्वीट किया है। उसके अनुसार, गाजियाबाद के सुल्तानपुर गांव से रात ढाई बजे भैंसा चोरी होने पर किसी ने तुरंत 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पीआरवी 2187 ने चेकिंग की। इस दौरान भैंसा चोरी कर नोएडा की तरफ भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया गया। चोरी हुए भैंसे को उसके मालिक के सुपुर्द किया गया है।