बिजनौर. जनपद के नजीबाबाद इलाके में फज़लपुर स्टेशन के अमृतसर-हावड़ा ट्रैक पर फूडग्रेन मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बट गई। लेकिन चालक की समझदारी से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब मालगाड़ी फज़लपुर स्टेशन के नजदीक से गुजर रही थी। हादसे के बाद तुरंग चालक ने गाड़ी रोक दी और फिर गाड़ी के अलग हुए डिब्बों को जोड़कर नजीबबाद स्टेशन ले आया। यहां जांच के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिये रेलवे अधिकारियों ने इसे रवाना कर दिया।