2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bijnor: Haridwar जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत- देखें वीडियो

Highlights Bijnor के नांगल सोती थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा गांव जौनपुर के पांच युवक जा रहे थे हरिद्वार गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को जिला अस्‍पताल किया गया रेफर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Nov 2019, 11:44 AM IST

vlcsnap-2019-11-26-11h19m29s597.png

बिजनौर। जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह बिजनौर (Bijnor) के नांगल सोती थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इसमें कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबक‍ि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: सपा के यह बड़े नेता कांग्रेस की दिग्‍गज नेत्री से करेंगे प्रेम विवाह

मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के थाना सिवाला कला क्षेत्र स्थित गांव जौनपुर (Jaunpur) के रहने वाले सुदर्शन, सचिन, तनिष, रितेश और चंद्रपाल मंगलवार सुबह किसी काम से हरिद्वार (Haridwar) जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे जब उनकी कार बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र के कामराज पुर गांव समीप पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद चकनाचूर हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे में सुदर्शन और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबक‍ि तनिष, रितेश और चंद्रपाल घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:Ghaziabad: जिम में पहले ट्रेनर ने खींच ली अश्‍लील फोटो और फिर किया रेप- देखें वीडियो

पोस्‍टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मौके पर मौजूद राहगीर चंद किरण ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। एसपी देहात विश्‍वजीत श्रीवास्‍तव का कहना है क‍ि घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको बिजनौर जिला अस्‍पताल में रेफर किया गया है।