2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने ये मांग पूरी न होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Apr 2018, 3:13 PM IST

bijnor news

बिजनौर।बिजनाैर जिले के थाना शेरकोट क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका की विधवा मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के भंडारी बाग निवासी सलमा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि निगहत की शादी 2014 को शेरकोट के मोहल्ला कोटरा के रहने वाले शहजाद से हुई थी।

यह भी पढ़ें-देश में सबसे सस्ता स्मार्ट फोन लांच करने वाली कंपनी का मालिक पहुंचा थाने, जानिए ये है वजह

बेटी को दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

मृतका महिला की मां उसके पति समेत ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि पति और उसके घर वाले लगातार उसकी बेटी को दहेज के लिये प्रताड़ित करते चले आ रहे थे ।आरोपी पति शहजाद ने 10 अप्रैल को फोन करके मुझ से 5 लाख रुपये की मांग भी की थी। कल जब मैं बेटी के ससुराल पहुंची तो मेरी बेटी के घर के सामने लोगों की भीड़ लगी हुई थी।पूछताछ के दौरान पता उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-अब भाजपा के इस दबंग विधायक के भार्इ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

अचानक बेटी के घर पहुंचने पर लगा पता

मृतका की मां आरोप है कि वह अचानक ही उसके घर पहुंच गर्इ। यहां लोगों की भीड़ लगी देख उसने कारण पूछा, तो बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गर्इ है। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर की गर्इ। हत्या के बाद दामाद और उसके माता पिता सहित उसका भाई घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतका की मां ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कल देर शाम हत्या की तहरीर दी थी।इस घटना को लेकर बिजनौर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर शव को पीएम के लिये भेज दिया है ।पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना में और 3 फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।