बिजनौर। जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड पर शुक्रवार को उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पति और पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस बिजनौर भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल भतीजी को इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।