पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बिजनौर. कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में तेंदुआ घुसने के कारण घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए। परिवार घर से बाहर आ गया और आसपास के लोगों को बुला लिया। गांव में जमा भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह मरीब चार बजे ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है।