मेरठ। मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। शादी—ब्याह में रोटी बनाने का काम करने वाले एक ऐसे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो एक वीडियो में दिख रहा है कि वह रोटी बनाने के दौरान उस पर थूकता और फिर उसे तंदूर में पकने के लिए लगाता था। कुछ दिन पहले वह एक शादी—समारोह में इसी तरह से रोटी पर थूक लगाकर बना रहा था। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो खूब हंगामा हुआ। रोटी पर थूकने वाला युवक दूसरे संप्रदाय का होने के कारण तनाव फैलने लगा। जिस पर थाना मेडिकल पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।